भोपाल । मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से बी एस पी के प्रत्याशी ने नामांकन वापस लेते हुए पार्टी पर वसूली के लिए उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है । चुनावी मझधार में अपने प्रत्याशी के इस आरोप से विचलित बसपा को समूचे राज्य में फ़िज़ा खराब होने का अंदेशा सता रहा है ।

दतिया से बसपा प्रत्याशी बनाये गए खेमराज कुशवाहा ने मंगलवार को पर्चा वापस ले कर पार्टी की फजीहत करा दी । यही नहीं उन्होने चुनाव न लड़ पाने का ठीकरा पार्टी के नेताओं पर फोड़ते हुए कहा कि चन्दा के नाम पर लगातार वसूली से वे तंग आ चुके थे । ध्यान रहे कि दूसरे राज्यों में भी  बसपा छोड़ने वाले नेता पार्टी पर नाजायज चन्दा उगाहने का आरोप लगाते रहे हैं । यह बदनामी खेमराज कुशवाहा के आरोप से ताजा हो गई है जिसका चुनाव में खराब असर होने का अंदेशा पार्टी नेतृत्व को डरा सकता है ।

Leave a comment