उरई। कोतवाली क्षेत्र में करसान रोड पर कब्रिस्तान के गेट नंबर 1 के सामने सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी और घर का सारा तमाम कीमती सामान नकदी सहित उभाड़ ले गए । आज सुबह जागने पर जब घर के लोगों को पता चला तो उनके होश उड़ गए । खबर पा कर पुलिस मौके पर पहुँच गई है ।
कोतवाली पुलिस की जेल चौकी के क्षेत्र में बीती रात चोर हाफिज शहादत शाह के मकान में घुस गए । उन्होने उनके पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और आराम से चोरी करते रहे । घर के सारे सदस्यों के नींद में गाफिल होने की वजह से किसी को चोरों की आहट नहीं मिली । सुबह जागने पर जब उन्होने अपने को कमरे में बंद पाया तो उनका माथा ठनका । उन्होने 100 नंबर डायल किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर पहुँच कर बाहर निकाला । बाद में चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुँच गए । लाखों रुपये की चोट पीड़ित परिवार को पहुँचने का अनुमान है हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है ।






Leave a comment