माधौगढ़-उरई । सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को हाईटेक तरीके से तो जोड़ दिया लेकिन अभी गांव में नेट की परेशानी का कोई हल नहीं निकाला। जिसके कारण कोटेदारों के सामने मुश्किल खड़ी हो गयी है।

तहसील के पूर्ति कार्यालय में सभी कोटेदारों को ई-पॉश मशीन तो उपलब्ध करा दी गई  है,लेकिन गांव-गांव नेट नहीं होने से कोटेदारों को परेशानी हो रही है। मशीनों के काम नहीं करने से गल्ला वितरण में दिक्कत हो रही है। गोहन,सरावन, जमरेही,कंजोसा आदि गांव के कोटेदारों ने पूर्ति निरीक्षक से इस समस्या को बताते हुए निजात दिलाने की गुहार लगाई ।

Leave a comment