माधौगढ-उरई । स्थानीय कोतवाली में मगंलवार को तहसीलदार करणवीर सिंह और  प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें नगर पचायत माधौगढ अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता, क्षेत्रीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और  वार्ड मेंबर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में बुलाये गए माधौगढ , बगरा  की मस्जिदों के इमाम और बाराबफात के जुलूस की आयोजन समितियों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं , सुझावों और तैयारियों से अवगत कराया ।  तहसीलदार करणवीर सिंह ने क्षेत्र के भाईचारे के अनुरूप सभी से त्यौहार को मिलजुल कर गरिमा और शांति के साथ मनाने की अपील की । प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह  ने अकीदतमंदों को पुलिस के पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया । सभी वर्गों से एक दूसरे की भावनाओं और आस्था का सम्मान करने की अपील की ।

इस  अवसर  पर  योगेंद्र कुमार शर्मा कस्बा इंचार्ज,   सोमेश यादव,  मनोज कुमार माधौगढ,  मौलाना अनीश खान,  हाजी मोहम्मद,  अयूब मोहम्मद , इरफान मोहम्मद,  मुकीम खान आदि उपस्थित थे ।

Leave a comment