कुठौन्द-उरई । क्षेत्र में भांग के ठेकों पर खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है । भांग ठेकेदार सेल्समेन से गांजा बिकवा कर जहाँ भारी मुनाफा कमा रहे हैं वहीं युवा पीढ़ी को खतरनाक नशे के गर्त में धकेल रहे हैं । कुठौन्द, ईंटो,मदारीपुर ,वावली आदि सभी स्थानों पर भांग के ठेकों पर यही आलम दिखाई देता है ।

 

सेल्समेन जेब मे पुड़िया डाले रहते है और इनके द्वारा कोडवर्ड पर गांजा की पुड़िया दी जाती हैं । बड़ी , छोटी के नाम से इनका कोडवर्ड चलता है । अगरबत्ती के पैकिट में रखकर भी गांजा बेचा जाता है जो ख़ुफ़िया के साथ साथ पूरी तरह निरापद है । युवा इसके कारण बर्बाद  हो रहे हैं । वे गांजा पीकर क्षेत्र में घर मे झगड़ा कराते हैं । नशा न मिलने पर बीड़ी सिगरेट और चिलिम में भरकर गांजा पीते हैं ।इस समय चिपडा नाम के गांजा की बिक्री ज्यादा हो रही है । छोटी कहने पर 50 रुपये की और  बड़ी कहने पर 100 रुपये की पुड़िया थमा दी जाती है । आबकारी अधिकारी जानकारी होते हुए भी इस पर मौन साधे हैं ।

Leave a comment