कोंच-उरई । मंगलवार की रात्रि श्री बाल रामलीला समिति भुंजरया के तत्वाधान में राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। बैंड बाजों के साथ रामलीला रंगमंच से उठी बारात नगर के मुख्य राजमार्ग से होती हुई पुन: रंगमंच पर पहुंची जहां बारातियों का स्वागत किया गया। इससे पूर्व चारों भाइयों की आरती उतारी गई।

रात्रि ठीक नौ बजे भुंजरया चौराहा स्थित रामलीला रंगमंच पर सर्व प्रथम गजानन की आरती की गई, तत्पश्चात् चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को रथ पर सवार कराया। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश सहित तमाम देवी-देवताओं की झांकियां चल रही थीं। बैंड बाजों और डीजे की धुनों पर युवा झूम कर नाच रहे थे। बारात मार्ग में जगह जगह भगवान का तिलक किया गया और आरती उतारी गई। चंदकुआ से मुख्य राजमार्ग होकर बारात पुन: रंगमंच पर पहुंची। बारात में श्री बाल रामलीला समिति के संरक्षक धर्मेन्द्र यादव, अध्यक्ष दंगलसिंह यादव, मंत्री रणधीर यादव, दीपक मिश्रा, अरुणकुमार वाजपेयी, रामकिशोर पुरोहित, महावीर लाक्षकार, मारुतिनंदन लाक्षकार, संजय मिश्रा सहित तमाम लोग शामिल रहे।

 

Leave a comment