
कोंच-उरई । पिछले छह दशक से मंचित होती आ रही बजरिया की श्री नवलकिशोर रामलीला का मंगलवार की रात गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज ने कहा कि राम का समूचा जीवन ही अनुकरणीय है, अगर हम उनके एक भी गुण को आत्मसात् कर सके तो हमारा मानव जीवन सार्थक हो जाये। उन्होंने कहा कि राम ने भगवान होते हुये भी एक साधारण मानव जीवन जिया और मनुष्य को आदर्श जीवन जीने की कला सिखाई। उन्होंने माता कैकेयी के चरित्र को रामलीला में सर्वश्रेष्ठ निरुपित करते हुये कहा कि यदि लोकनिंदा की उन्हें चिंता होती तो राम कभी भगवान नहीं बन सकते थे। पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत रामलीला को न केवल आगे बढाते रहना चाहिये बल्कि अपनी संतति को उनके चरित्र के बारे में बताना चाहिये ताकि वह भी संस्कारवान बन कर इस देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझ सकें।

पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया की अध्यक्षता, शिक्षा जगत की नामचीन हस्ती कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, प्रधान घुसिया चंद्रशेखर कुशवाहा के बिशिष्टï आतिथ्य में संजोये गये कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया गया, तत्पश्चात् गणेश पूजन किया गया। रात्रि में नारद मोह लीला का मंचन भी किया गया जिसमें नारद का अभिनय रामप्रकाश पाटकार, शंकर रवि दुवे, ब्रह्मïा रामू पटैरया, कामदेव मनोज पटैरया, इंद्र सीताराम नगरिया, पार्वती राजेन्द्र बेधड़क, शीलनिधि राजकुमार कुशवाहा ने निभाये। अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने भी कहा कि राम नेे कमजोरों और तिरस्कृत लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किया। संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया। इससे पूर्व रामलीला समिति के अध्यक्ष शशांकमोहन श्रीवास्तव, मंत्री हिम्मतसिंह यादव, सुधीर सोनी, प्रमोद नगरिया, प्रह्लाद ताम्रकार, मनीष नगरिया, चंदन यादव, सुरेश यादव, पिंकेश शुक्ला, मनीष पचौरी, हरीमोहन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान लला वाजपेयी, आरएसएस के नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार, अरुणकुमार वाजपेयी, कमलेश चोपड़ा, ब्रजेन्द्र मयंक, संजय सिंघाल, नेमिचंद्र अग्रवाल, विहिप अध्यक्ष सुशील दूरवार, पवन खिलाड़ी, साकेत मिश्रा, सभासदों में दंगलसिंह यादव, अनिल पटैरया, महावीर यादव, मनीष भदौरिया, मनोज मोर, नसीम निहारिया, विशाल गिरवासिया, मुबारक कुरैशी, छोटू टाइगर आदि मौजूद रहे।






Leave a comment