कोंच-उरई । देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बुधवार को विभिन्न संस्थाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस नगर कमेटी ने मिजाजीलाल निरंजन की अध्यक्ष्ज्ञता में कार्यक्रम आयोजित कर नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और राष्टï्र के प्रति किये गये उनके योगदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, हाजी मोहम्मद अहमद, हाजी सेठ नसरुल्ला, अनिल वैद, प्रमोद शुक्ला, आनंद अग्रवाल, किशोरीशरण श्रीवास्तव, लालप्रताप सिंह, श्रीनारायण दीक्षित, प्रधव मिश्रा, अमित रावत, राघवेन्द्र तिवारी, दीपू पचीपुरी, अरविंद दीक्षित, अफसर कुरैशी, जफर कुरैशी, नूरमोहम्मद, अनिल पटैरया, राजू वैद, शुभम उपाध्याय, हलीमखां, अब्दुलखान आदि मौजूद रहे।
अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। विंदी प्रतियोगिता में कोमल शर्मा, मूंगफली प्रतियोगिता में रानी पाल, गुब्बारा प्रतियोगिता में आन्या अग्रवाल, चेयर म्यूजिकल प्रतियोगिता में स्वांति अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वन मिनट शो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक विपिन शुक्ला, कोऑर्डीनेटर अभिषेक रिछारिया, प्राचार्या डॉ. नीता रेजा आदि मौजूद रहे। संचालन नौशाद व मृदुल दांतरे ने किया। सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में आयाजित बाल दिवस में छात्र छात्राओं को अच्छा नागरिक बनने के लिये प्रेरित किया गया। कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर, प्राचार्या डॉ. सावित्री गुप्ता, ब्रजेन्द्रसिंह, मनोजकुमार, अखिलेशप्रताप आदि मौजूद रहे। ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बाल दिवस मनाया गया। प्रबंधक एएक्स जोसेफ, प्रिंसिपल केजे ग्रेसी आदि ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। मदरसा कदारिया गुलशने मुस्तफा आराजी लाइन कोंच में भी बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर चाचा नेहरू को याद किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने गीत, कविता और खेल कूद के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाये, प्रधानाचार्य कारी असलम रजा ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। इस दौरान अशफाक गौरी, कारी निसार, शहजाद कुरैशी, अकरम कुरैशी, हुस्नआरा, पूनमदेवी, बाबूदीन मौजूद रहे। उधर, नदीगांव में बाल दिवस पर ओजस्विनी मांटेसरी शिक्षा निकेतन स्कूल में भी बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। टीचरों ने छात्र छात्राओं को भोजन भी कराया और बच्चों बच्चों को सदैव अच्छा काम करने के लिये प्रेरित किया। स्कूल के प्रबंधक रवि शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिये कृत संकल्पित है जिससे आने वाले समय में बच्चे न केवल अपने विद्यालय बल्कि गांव और क्षेत्र का भी नाम रोशन करें। नरेन्द्र गोयल, केके गौतम, अमित यादव, रुचि अग्रवाल, निधि यादव, जूही गोयल, आशु यादव, नेहा, सीता, वंदना, अंजू आदि मौजूद रहे।






Leave a comment