
उरई | शिवहरे जायसवाल राय सरवर्गीय समाज सेवा समिति उरई ने मंगलवार को अपने आराध्य भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई । सुबह से ही समाज बन्धुओं ने भगवान की पूजा की। भगवान शंकर भोले मन्दिर प्रांगण में भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी की आरती कर भगवान जी की झांकी निकाली गई जो स्टेशन रोड से मन्दिर तक बाजार होते सिटी सेंटर पहुचे । सहस्त्रार्जुन शंकर बलभद्र झांकियों का जगह जगह चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ । सिटी सेंटर में समस्त झांकियों की पूजा अर्चना एवं तिलक कर समाज बन्धुओं ने भगवान से आशीर्वाद लिया। सहस्त्रबाहु भगवान का मंदिर निर्माण कराये जाने का संकल्प लिया गया ।

इस अवसर पर मौजूद डॉक्टर सी पी गुप्ता ने कहा कि समाज धर्मशाला आवश्यक होनी चाहिए जिसमें समाज की गरीब लोगों की बच्चियों की विवाह आदि कार्यक्रम आयोजित कराए जा सकते हैं । उन्होंने कहा कि तरक्की के लिए समाज के लोगों ने सम्मान की भावना रहे जिस उत्साह के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । साथ में प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के समस्त बुजुर्गो को माल्यार्पण कर फूल माला और श्रीफल समिति द्वारा भेंट किया गया ।
जायसवाल राय शिवहरे सरवर्गीय समाज के समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ समाज के समस्त महिलाएं और भाई बन्धु मौजूद रहे। रघुवीर शिवहरे, कंचन शिवहरे, बृजेश शिवहरे, लक्ष्मण दास शिवहरे, रामप्रकाश शिवहरे , सुनील शिवहरे, संतोष शिवहरे, डॉक्टर सी पी गुप्ता, प्रमोद शिवहरे ,केशव शिवहरे, हरिओम शिवहरे, मनोजकुमार शिवहरे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment