उरई । श्री रामाश्रम सत्संग मथुरा के तत्वावधान में दो दिवसीय आंतरिक सत्संग समारोह 17 नवम्बर से स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में होने जा रहा है । इसके तहत दोनों दिन भजन , प्रवचन और ध्यान के कार्यक्रम होंगे ।
आयोजक मंडल में शामिल रमेशचंद्र खरे , आदित्य कुमार मिश्रा और सुरेश कुमार सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 17 नवम्बर को सांय 7 से 9 बजे तक और 18 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक साधना की जायेगी । बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की भी व्यवस्था सिटी सेंटर में की गई है । आग्रह किया गया है कि 16 वर्ष से कम के बच्चों और बीमार व्यक्तियों को साधना में न लाएं ।
यह भी बताया गया है कि सभी जाति , धर्म और सम्प्रदायों को मानने वाले साधना में शामिल हो सकते हैं । इसमें किसी तरह की दान दक्षिणा नहीं ली जायेगी ।






Leave a comment