
उरई। पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है । पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने मंगलवार को मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि सोमवार को एक मोबाइल शॉप पर झांसा दे कर सेट ले उड़ने का प्रयास करते हुए 3 युवक दबोच लिए थे । पूंछताछ में उन्होने स्वीकार किया कि वे लोग मोबाइल शाप में सेट खरीदने के बहाने घुस कर चोरी कर लेते थे । उन्होने कई विवाह घरों से भी मोबाइल पार किए । मौका मिलने पर उन्होने घरों से जेवर चोरी भी की । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके कुबूलनामे की विस्त्तृत छानबीन कराई जायेगी ।
गौरतलब है कि सोमवार को कालपी में मोहित मोबाइल शॉप पर पहुँचे तीन युवकों ने मोबाइल खरीदने के बहाने काउंटर पर रखा उसका सेट उठा लिया और खिसकने लगे । इसी बीच शॉप के मालिक रोहित विश्नोई ने अपना मोबाइल गायब देख संदेह में तीनों को रोक लिया और तलाशी ली तो उसके अपने मोबाइल के अलावा 5 और मोबाइल उनके पास मिले । इस बीच हंगामा सुन कर पुलिस भी आ गई । पुलिस ने उन्हें कोतवाली ले जा कर पूंछताछ की ।
पुलिस अधीक्षक ने पकड़े गए लोगों के नाम अंकित उर्फ राजा सोनी तथा रामजी कश्यप निवासी गण कस्बा उमरैन थाना एरवाकटरा और हिमांशु सोनी उर्फ ऋतिक निवासी विकासनगर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात बताये हैं । पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी और कालपी के पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम भी मौजूद थे ।






Leave a comment