माधौगढ़-उरई । गोहन कस्बे में जैतपुरा जाते समय एक बाइक सवार को गन्ने से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी,जिसमे एक महिला की मौत हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोहन में ऊमरी तिराहे पर अजीतापुर से जैतपुरा जा रहे बाइक सवार सोहेल खां पुत्र जलील अपनी नानी अफसरी (80) पत्नी इस्माइल खां और बहिन गोशिया को लेकर जैतपुरा जा रहा था। तभी ऊमरी तिराहे पर सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने पंचनामा भरकर कार्रवाई कर दी है।

फ़ोटो परिचय

Leave a comment