माधौगढ़-उरई । कस्बे के गांधीनगर में एक विवाहिता ने कैरोसिन डालकर आग लगा ली,अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के गांधीनगर में गीता देवी(24) पत्नी राजू ने पति के घर के जाते ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना पर मुहल्ले के लोगों ने बचाने का प्रयास करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन नाजुक हालत के चलते रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






Leave a comment