कोंच-उरई । लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर बुधवार को संघ ने एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें लेखपालों के हित चिंतन पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी लेखपालों ने पीएचसी जाकर मरीजों को फल वितरित किये। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 56वें स्थापना दिवस पर तहसील सभागार में तहसील इकाई के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नरेन्द्रसिंह ने कहा कि प्रदेश इकाई के नेतृत्व में लेखपाल हितों को लेकर जो भी कार्ययोजना बनाई जायेगी उसमें सभी लेखपाल अपना पूर्ण योगदान देंगे। बाद में सभ्ज्ञी लेखपाल पीएचसी पहुंचे और मरीजों को फल बांटे। इस दौरान सुरेन्द्रसिंह, रामकुमार निरंजन, वीरसिंह, प्रेमकिशोर, प्रेमनारायण मिश्रा, चंद्रप्रकाश, बालकृष्ण, रमेशचंद्र, संजना, अंकिता, हेमलता, आरती सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।






Leave a comment