उरई । आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी में मंगलवार की शाम 25 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव नून नाले में बहता देखा गया जिससे सनसनी फैल गई । किसी ने 100 नंबर डायल करके इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थानाध्यक्ष ए के सिंह भी मौके पर पहुंच गए ।

ए के सिंह ने बताया कि शव की पहचान तमाम प्रयास के वाबजूद अभी तक नहीं हो पायी है । शव एक बोरे में बंद था । ऐसा लगता है कि शव पुराना हो गया था जिसमें दुर्गंध आ रही थी । एसओ के मुताबिक शव लगभग 2 सप्ताह पहले का होने का अनुमान है । पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

 

 

Leave a comment