
कालपी –उरई । बुधवार को चाचा नेहरू की जयंती के अवसर पर कस्बे तथा आसपास के स्कूलों में बाल दिवस का कार्यक्रम धूमधाम एवं परंपरागत तरीके से संपन्न हुये । इस मौके पर बच्चों ने गीत, गजल एवं नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सर्वोदय बाल विद्या मंदिर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे प्रधान प्रतिनिधि धमना शिव बालक सिंह यादव ने बाल दिवस की उपयोगिता के बारे में बताते हुए बच्चों के शैक्षणिक विकास तथा अच्छी सेहत की कामना की। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं साक्षी, एकता, दिशा, दीक्षा, स्नेहा शुक्ला, प्रांशु जाटव, पारस, पूजा परनामी, आकांक्षा, ईशा गुप्ता, शहबाज, ईशा परनामी, पारस, सागर, संकेत, दीक्षा कुलश्रेष्ठ आदि ने सुंदर तरीके से नृत्य तथा गीत गजलो तथा कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर प्रिंसिपल सीमा दीक्षित, शैल विश्नोई समेत शिक्षिकाए तथा नगर वासी मौजूद रहें । इसी प्रकार दयानंद बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक प्रीति जेटली, प्रिंसिपल मनीषा यादव की मौजूदगी में बच्चों ने गानों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित लोगों को खूब रिझाया। इस मौके पर शिक्षिकाएं तथा स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, कदौरा विकासखंड के मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित पूर्व कन्या जूनियर विद्यालय धमना में भी बाल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवबालक सिंह यादव, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक आदि मौजूद रहे।






Leave a comment