कोंच-उरई । ग्राम पडऱी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन ग्राम के प्रधान राज किशोर ने फीता काटकर किया। मेले में बीएचएनडी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एएनएम विद्या शर्मा ने नवजात शिशुओं का टीकाकरण किया और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाये गये। 0से 7 माह के सभी बच्चों को पोषण के बारे में बताया गया। आंगनबाड़ी सीमा सचान ने पोषाहार से बने व्यंजनों के बाबत बताया, कहा कि पोषाहार से कई प्रकार के व्यंजन बनाये जा सकते हैं। पोषाहार से निर्मित लडडू आदि बनाकर बच्चों को खिलाए और गर्भवती महिलाओं को खान पान के बारे भी बताया गया। सभी को स्वच्छता के बारे में बिशेष ध्यान देने औरपोषण के बारे में भी बताया गया। बताया कि गर्भवती महिलाओं को फल और हरी सब्जी आदि का सेवन करना चाहिए, धात्री महिलाओं का एवं बच्चों का वजन, लंबाई नापे गये। शासन की तरफ संचालित योजना के बाबत सभी महिलाओं को जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यत्रियों ने स्टाल लगाकर पोषाहार से बने लडडू व पुआ के बारे बताया, यह भी जानकारी दी कि किस प्रकार बच्चों को खिलाना है। उन्हें स्वस्थ्य रहने के तरीके भी बताए गये। हैंड बाश के बारे में भी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी सीमा सचान, पद्मा वर्मा, सीमा देवी सहित गांव की तमाम महिलायें मौजूद रहीं।






Leave a comment