
जालौन-उरई। नगर में स्थित प्रावि भवानी राम, प्रावि काशीनाथ व प्रावि बापूसाहब के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर के चैयरमैन गिरीश गुप्ता ने की। संचालन प्रावि काशीनाथ के अध्यापक व नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमांशु पुरवार ने किया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संरक्षक प्रकाश नारायण पाठक, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, का जिलाध्यक्ष इलयास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बच्चों को पुरस्कृत किया व अपने उदबोधन में विद्यालय स्टाफ व बच्चों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक विद्यालय भवानी राम के प्रधानाध्यापक शकील मु0 अंसारी व प्राथमिक विद्यालय बापू साहब के अध्यापक लोकेश पाण्डेय ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, नगर मंत्री कल्पना बाजपेयी, इश्हाक मुहम्मद, संतोषी वर्मा, ज्योति कौशल आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment