
उरई । गांधी महाविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ दिनेशचंद्र द्विवेदी की स्मृति में प्रखर बुद्धि पुरस्कार और बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के 35 विजेताओं को रसकेन्द्री महाविद्यालय ऊमरी में सम्मानित किया गया । सम्मान पत्र पाकर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ गया ।

रसकेन्द्री महाविद्यालय में सपन्न पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि पूर्व कस्टम कमिश्नर शंभुदयाल ने मेधावियों को सफलता का असली मंत्र बताया । उन्होने कहा कि जिंदगी में यदि कुछ बनना है तो उसका चुनाव खुद करना होगा । जो सफल नहीं हो पाते वह निराश न हों क्योंकि यह उनके सीखने का प्रयास था । प्रयास कभी भी ख़त्म नहीं करना चाहिये । प्रमुख अतिथि ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के प्रयास को बेहतर बताया । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू ने कहा कि युवा वर्ग को चाहिये कि वह अपने अभाव को ठीक से समझे और उसकी पूर्ति का जो असली उपाय है , उसकी खोज करें । गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके सक्सेना ने कहा कि प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता । प्रबंधक विजय कुमार सिंह भदौरिया बब्बू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने का प्रयास जिस प्रकार से हो रहा है , वह प्रशंसनीय है । समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम चच्चू और सचिव डॉ अंकुर शुक्ला ने कहा कि अभी युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए कुछ और कदम उठाये जाएँगे । खुशी है कि प्रतियोगिता के प्रति लोगों में विश्वसनीयता बढ़ी है । कार्यक्रम संयोजक डॉ राकेश द्विवेदी ने कहा कि यदि हम ईमानदारी चाहते हैं तो उसे स्वयं से आरंभ करना चाहिये । युवा वर्ग अपनी परंपराओं और संस्कारों के प्रति संवेदनशील रहे । समाजसेवी अनिल यादव ने माना कि सत्य पर विश्वास उसके अंकुरण के लिए वर्षा है । समारोह का संचालन डॉ कुमारेन्द्र सिंह सेंगर ने किया । इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रुद्र प्रताप भदौरिया , प्रतियोगिता प्रभारी अभय भदौरिया , गजेन्द्र सिंह , राजन सिंह , राखी चतुर्वेदी , शिवाराणा सेंगर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

विचार मंथन के बाद कई श्रेणियों में शामिल प्रतिभागियों को नगद धनराशि , सम्मान पत्र और पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया । महाविद्यालय की टापर सुबी राजपूत को 2018 का प्रखर बुद्धि पुरस्कार प्रदत्त किया गया । बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे अर्पित तिवारी , दिव्या पाण्डेय , (द्वितीय) और पूजा वर्मा (तृतीय) को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया । सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में रहे –अनिरुद्ध , सत्यम तिवारी ,रानी यादव , प्रतीक्षा सेंगर , अभय कुमार , वीर सिंह , दीपाली त्रिपाठी , अंकित पाल , अनुज प्रताप भदौरिया ,आर्यन गुप्ता \ प्रेरणा पुरस्कार इस वर्ष 20 लोगों को मिला । पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागी –ज्योति देवी , अंशुल शर्मा ,धर्मवीर भदौरिया , शुचिता सिंह , जया देवी , काजोल सेंगर , रितु यादव , अनुराधा सेंगर , रूपल चौहान ,नीतीश पाल ,जयंती चौहान, नित्या गौतम , दृष्टि चौहान , सिम्मी त्रिपाठी , शिवा तिवारी , स्वाति मिश्रा , निहारिका यादव , प्रियंका जोधावत, प्रतिमा देवी ,कपिल भदौरिया ।






Leave a comment