उरई। खेत के विवाद में एक पक्ष से प्रलोभन मिल जाने के कारण पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष को उत्पीड़ित किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने सी ओ सिटी को जाँच के आदेश जारी कर दिया हैं ।

थाना कोतवाली क्षेत्र के गढर विनोद कुमार पुत्र रत्न सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के यहाँ प्रार्थना पत्र दे कर आरोप लगाया कि उसका पड़ोस के खेत वालों गोविंद व भानुप्रताप से विवाद जिला मजिस्ट्रेट के यहाँ विचाराधीन है । पुलिस एक बार दोनों पक्षों के ख़िलाफ़ शांति भंग की कार्रवाई भी कर चुकी है । इस मामले में कोतवाली के दरोगा बलराम शर्मा दूसरे पक्ष का ठेका ले कर सामने आ रहे  हैं । वे गोविंद और भानुप्रताप से झूठे प्रार्थना पत्र ले कर उन्हें धमकाते हैं । उसे आशंका है कि दूसरे पक्ष की वफ़ादारी में दरोगा उन्हें या उनके परिवार के लोगों को झूठे मामले में फंसा भी सकते हैं । जिलाधिकारी के बिहाफ़ पर फरियादियों की सुंववाई कर रहे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच के लिए सी ओ सिटी को लिखा है ।

Leave a comment