कुठौंद –उरई ।स्थानीय ब्लॉक परिसर में प्रधान संग़ठन की  बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमे 2 दर्जन से अधिक प्रधान मौजूद रहे । बैठक में प्रधानों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी ।

बैठक में मुख्य रूप से प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता दी , गाव में छोटे छोटे विवाद को ले कर पुलिस द्वारा उन्हें पार्टी बनाने से रोक ,  विकास खण्ड मेंअवर अभियंता लघु सिंचाई और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण  के साथ  अन्य विभाग के अवर अभियंताओं को भी मापन का अधिकार देने, पंचायत के कार्यों की जांच के नाम पर उनके उत्पीड़न पर को रोकने , प्रधानों के ल्हिलाफ़ शपथ पत्र पर दी गई शिकायतों को ही संज्ञान लेने और  अन्ना पशुओ के लिए हर ग्राम पंचायत में गोशाला बनबाने की माँग की गयीं ।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रधान संग़ठन अजय दीक्षित,शिवानन्द तिवारी, विनोद राठौर, कृषमान पाल, सचिन पाठक, लल्लूराम पाल, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश, कमला देवी, सुमन देवी, राजेश सिंह, अनीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शीतल सिंह, शिवम राजपूत, सर्वेश आदि 2दर्जन से अधिक प्रधान मौजूद रहे।

Leave a comment