
जालौन – उरई । खंड शिक्षाधिकारी महेश शर्मा की स्वच्छंद कार्यशैली का नमूना सामने आने से जिले की बेसिक शिक्षा की दयनीय हालत का एक और नजारा देखने को मिला है ।
यहाँ के खण्ड शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने विभाग के काम को घर की खेती बना लिया है जिसके तहत वे मनमाने तरीके से अपने खुद के आदेशों को बिना निरस्त किये या संशोधित किये एक नया आदेश निकालते रहते हैं। ऐसा ही मामला माडल स्कूलों के चयन में सामने आया । खंड शिक्षा अधिकारी के पत्रांक 505-540 दिनांक 06-11-18 के द्वारा ब्लाक क्षेत्र में जो माडल स्कूल घोषित किये गये थे उनके आदेश को बिना निरस्त या संशोधित किये दिनांक13-11-18 पत्रांक545-75 के तहत जारी नए आदेश में उन्होने बदल दिया और दूसरे माडल स्कूल घोषित कर दिये । इसमें प्राथमिक विद्यालय गिधौसा के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदौतपुरा ,प्राथमिक विद्यालय लह्चूरा के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लह्चूरा ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरेखी को माडल स्कूल बना दिया गया है । जिन विद्यालयो में बदलाव किया गया है अब उनके प्रधानों ने जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र दे कर इस पर आपत्ति जाहिर की है । जिससे मामला गर्मा गया है ।






Leave a comment