आटा –उरई । हाईवे से जुड़े मोड़ पर स्थित स्थानीय बस स्टैंड पर   डग्गामार वाहनों के जमावड़ा से यात्रियों को निकलने में हो रही परेशानी की  जालौन टाइम्स मैं वायरल  खबर को देख कर थाना पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार को  सक्रियता से अभियान चलाकर सारे वाहनों के लिए  एनएचएआई द्वारा बनाए गए सुनिश्चित स्थान पर खड़े करने की कड़ी ताकीद की ।

 

ज्ञातव्य हो कि यहाँ  बस स्टैंड  के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी एक सड़क आटा सहित क्षेत्रीय इटौरा,  परासन सहित  एक दर्जन से अधिक ग्रामों के लिए जाती है जिसमें लगभग 200 मीटर की दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक है । उक्त रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण ज्यादातर फाटक बंद रहता है घमासान बना रहता था । जिससे आने जाने वाले वाहनों  का जमघट फाटक पर बना रहता है । उधर  हाईवे से इस सड़क के मोड़ पर डग्गामार वाहनों टेंपो, ईरिक्शा,  ऑटो और तमाम  व्यक्तिगत दो पहिया, चार पहिया वाहनों की भीड़ हो जाने के कारण घमासान बना रहता था जिससे  हाईवे से उतरने वाली सवारियों के  लिए आवागमन दुश्वार हो गया था और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी । आटा पुलिस ने इस खबर को गंभीरता से लिया । थानाध्यक्ष  आनंद कुमार सिंह ने  नवागंतुक हलका इंचार्ज  प्रदीप कुमार को निर्देशित कर आज सारे बेतरतीब खड़े वाहनों की जमकर खबर ली । हलका इंचार्ज प्रदीप कुमार के  कड़े तेवरों के कारण वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा । उन्होंने सड़क के पास सब्जी लगाने वाले विक्रेताओं को भी सख्त जुबान में रोड से 3 फुट दूर ही बैठने के के लिए निर्देशित किया । इस कार्रवाई के लिए  बस स्टैंड के  दुकानदारों , भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र तिवारी , कांग्रेस के देवेंद्र पांडे, सपा के मोनू यादव,  ग्राम प्रधान सत्य नारायण वर्मा के साथ साथ  क्षेत्रीय व्यापारियों समाजसेवियों और प्रबुद्ध लोगों ने पुलिस की सराहना की तथा आवागमन में हो रही दिक्कतों से लोगों ने राहत की सांस ली ।

Leave a comment