
उरई । कुठौंद क्षेत्र में शनिवार को डंपर की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया ।
विवरण के अनुसार इटहा निवासी नाथूराम (60वर्ष) साइकिल से कुठौन्द में बाजार करने आ रहे थे । तभी पीछे से लापरवाही से डंपर चला रहे ड्रायवर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़े । दुर्घटना के बाद उसने डंपर तेज करके भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया । घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । उधर हादसे के कारण लगभग आधा घंटे तक औरैया रोड के जाम की स्थिति बनी रही ।






Leave a comment