माधौगढ़-उरई । थाना माधौगढ़ के हरौली गांव में स्नातक के छात्र ने अपने दोस्तों से लड़ाई के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई । दाह संस्कार के बाद परिजनों ने विवाद में शामिल दोस्तों के खिलाफ करवाई की मांग पुलिस से की है।
थाना माधौगढ़ के हरौली गांव में अनुराग(18) पुत्र रामबरन ने अपने दोस्तों से विवाद के बाद गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में छात्र को नगर के अस्पताल ले गए,लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण परिजन उसे ग्वालियर ले गए,जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने सुसाइड नोट की बात कहते हुए पुलिस पर दोस्तों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।






Leave a comment