
उरई । राष्टीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह तोमर ने करणी सेना के मजबूत स्तंभ प्रबल प्रताप सिंह को युवा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी बना कर सेना को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी ।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सेना में 5 वर्षो से उनके लगन के साथ काम को देखकर उनको यह अहम जिम्मेदारी दी गयी जिससे सेना और भी मजबूत होगी ।
इस नियुक्ति से करणी सेना के जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई । उन्होने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रबल प्रताप के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी से कार्य करने का संकल्प दोहराया ।






Leave a comment