
कालपी-उरई । डेढ़ दशक से लटकी पड़ी कालपी बाईपास फोरलेन सड़क परियोजना के निर्माण को लेकर कर्मचारी शिक्षक मोर्चा आगे आ गया है। बैठक करके कालपी बाईपास पर सर्विस लेन तथा ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र कराने की मांग मोर्चा ने रखी है। चेतावनी दी है कि अगर फोरलेन सड़क परियोजना का काम जल्द शुरू नहीं होता है तो घनघोर आंदोलन छेड़ दिया जायेगा ।
मुहल्ला टरननगंज स्थित बरिष्ठ नेता लाल सिंह चौहान के आवास पर आयोजित बैठक मे कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि दिसंबर 2018 के पहले सप्ताह तक यदि कालपी में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं फ्लाईओवर का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो एक दिसंबर से कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक आटा टोल प्लाजा पर बैठकर धरना देंगे। साथ ही निर्माण कार्य शुरू न होने तक टोल की वसूली भी स्थगित करवाएंगे।
मालूम हो कि कालपी बाईपास फोरलेन परियोजना की जद में आने वाले धर्म स्थलों को जिला प्रशासन के द्वारा अन्यत्र स्थान में पुर्नस्थापित करने का कार्य पूरा कराया जा चुका है ।परियोजना के लिये जमीन पूरी खाली है। इसके बावजूद भी कार्यदाई संस्था निर्माण कार्य नहीं करा रही है। निर्माण कराने की मांग को लेकर शनिवार की सायं 4 बजे बैठक लाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक छोटे लाल विश्वकर्मा, कामरेड राम प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सविता, रामबाबू सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, नरेंद्र कुमार यादव, बृज मोहन राय खन्ना, रामचरण प्रणामी, वीरेंद्र सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।






Leave a comment