आटा-उरई । कस्वा आटा में नेशनल हाईवे पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हाइवे अधिकारियों के निर्देशन में ध्वस्त कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने दुकानदारों  के गलत मंसूबों पर पानी फेर दिया।

शनिवार को कस्वा आटा में प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों की देखरेख में वर्षो से व्याप्त अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कई दुकानदार ने  विरोध किया लेकिन  प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल बुलाकर दुकानदारों को खदेड़ दिया, अतिक्रमण पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

Leave a comment