आटा-उरई । आटा में नेशनल हाईवे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बाइक रैली निकल रही थी, तभी आपस में बाइक टकराने से एक अधेड़ व्यक्ति गिरकर घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को   आटा में नेशनल हाईवे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बाइक रैली निकल रही थी, तभी आटा चौराहे पर दो तीन बाइक आपस में टकरा गई।जिससे एक बाइक गिरकर घिसती हुई चली गई जिससे एक अधेड़ व्यक्ति गिरकर घायल हो गया।जिसे तुरन्त ही हाइवे पर ड्यूटी पर मौजूद उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल उरई भेज दिया गया।इस दौरान थोड़ी देर के लिए हाइवे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई, कुछ समय बाद आटा पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सही की गई।

Leave a comment