कालपी-उरई । भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनांव का आगाज करते हुए संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली निकाल कर  2019 मे होने जा रहे लोक सभा के चुनांव की तैयारी का शंखनाद किया गया तथा क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में कालपी सहित कदौरा, इटौरा, महेवा मण्डल सहित पूरे क्षेत्र के सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए जिला मुख्यालय उरई के कार्यक्रम में शामिल हुए।

शनिवार की सुबह नौ बजे कालपी विधान सभा के कालपी कदौरा, महेवा, इटौरा, चुर्खी, कुठौंद मण्डल से सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ कार्यकर्ता जिला  मुख्यालय उरई पहुंचे जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की विधानसभा कालपी के रैली संयोजक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अखिलेश तिवारी के प्रयास से रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वही कालपी नगर से संयोजक कोमल सिंह चौहान कदौरा मण्डल के संयोजक महेश गुप्ता गुडडा, महेवा मण्डल के संयोजक कुशल पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल लंच आदि की विधिवत व्यवस्था की नगर से सैंकड़ों दो पहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं का नेतृत्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन व उसी मोटरसाइकिल पर नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय सवार होकर कर रहे थे। इस मोटरसाइकिल रैली में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली में क्षेत्रीय भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता,राधवेन्द्र सिंह जादौन,सुभाष परमार,विशाल सिंह सेंगर,संजय सोनकर, जीतू तिवारी राजेन्द्र साहू, मयंक श्रीवास, हर्षित खन्ना, हर्षित पुरवार,हरी महाराज, विजय सिंह उसरगांव, सुरजीत सिंह,बबलू राणा,सुनील गुप्ता सभासद, अवधेश तिवारी,सुन्नी तिवारी, बुलबुल पाठक, आशीष चतुर्वेदी, अखिलेश तिवारी, अमरदीप पाण्डेय, दिग्विजय सिंह,सत्य प्रकाश विश्नोई, शैलेन्द्र दीक्षित, वैभव विश्नोई सभासद,लल्ला सेंगर, विपिन सिंह सभासद, अतुल सिंह चौहान, राजेन्द्र साहू,जग्गू पाण्डेय,भारत सिंह यादव सभासद,किशन गुप्ता,कोमल सिंह, अंकुर द्विवेदी, संजीव वर्मा,उदय प्रताप सिंह, सुबोध द्विवेदी,प्रीतू सिंह,मन्टू मिस्त्री,जगत यादव, बृजेन्द्र सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a comment