कदौरा-उरई ।कदौरा क्षेत्र हाइवे पर बीती रात सडक़ दुर्घटना में ट्रक क्लीनर घायल हो गया।ट्रक में फंसे घायल को पास के होटल संचालक द्वारा निकाला गया।वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पर होटल संचालक द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया गया जबकि पुलिस ने उक्त बातचीत को निराधार बताया गया।

कदौरा थानाक्षेत्र हाइवे पर स्थित पहलवान होटल के पास खड़े ट्रक नंबर यूपी 79 टी 2227में ट्रक नंबर यूपी 78 बीटी 6418 चालक द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई जिससे साइड में बैठा क्लीनर गौरव निवासी कानपुर गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से उसमें फंस गया जिसे आनन फानन होटल मालिक व उसके सहयोगियों द्वारा निकाला गया।मौके से निकली पुलिस द्वारा घटनास्थल पर हुजूम देख घायल को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाने की बात कही गयी लेकिन घायल चालक व अन्य लोगो ने मना करते हुए सब ठीक होने को लेकर अनापत्ति जताई गयी तो पुलिस द्वारा 100 पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।जिससे मौके पर 100 पुलिस भी पहुंच गयी।गश्त से लौटी पुलिस द्वारा भी उक्त मामले में जाँच कर जानकारी की गयी।वही होटल मालिक द्वारा बताया गया कि फंसे ट्रक में घायल को निकालने के बाद घटना पर पहुंची पुलिस द्वारा बचाव कर्मी होटल वालो पर गालीगलौज करते हुए लाठी चार्ज कर दी गई। होटल मालिक पल्ला खान द्वारा मौखिक आरोप लगाकर आपत्ति जताई गई। वही उक्त मामले में निरीक्षक कामता प्रसाद द्वारा बताया गया कि घटना की जानकारी की जायेगी।जबकि रात गस्त पर दरोगा द्वारा मारपीट की बात को निराधार बताया गया।

 

Leave a comment