उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में यमुना के शेरघाट पुल के पास शनिवार की रात बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक को लूट कर सनसनी फैला दी ।

कुठौंद थाना क्षेत्र का मालपुर निवासी ड्रायवर अशोक कुमार मध्यप्रदेश के विक्रमपुर से ट्रक में मक्का लोड करके सोनीपत हरियाणा जा रहा था । कुठौंद थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौकी के पास बीती रात लाल पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली और 1700 रुपये लूट कर भाग निकले । घटना को ले कर लोगों में डायल100 की कार्यप्रणाली पर गुस्सा फूट पड़ा है । उक्त वारदात डायल 100 गाड़ियों के अपने प्वाइंट से लापता रहने की वजह से हुई । पुलिस को सूचना दे दी गई है ।

 

Leave a comment