उरई । जिले में अलग –अलग सड़क हादसों में 2 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए ।
कोतवाली क्षेत्र के रूरा अड्डू गांव में रविवार को आधी रात के बाद पाइप लाद कर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया जिससे बलराम (35 वर्ष ) पुत्र नाथू निवासी नया पटेल नगर उरई , राजेन्द्र सिंह (60 वर्ष ) निवासी मिनौरा और राम मनोहर(28वर्ष ) पुत्र रामसहाय शुक्ला निवासी जगम्मनपुर घायल हो गए । कुछ घंटे उपचार के बाद बलराम ने दम तोड़ दिया जबकि राजेन्द्र और राम मनोहर को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया ।
एक अन्य हादसा हाईवे पर एट थाना क्षेत्र में गिरथान के पास हुआ । बैंड पार्टी के लोडर में सोमवार को देर रात पीछे से अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी जिससे सलीम शाह निवासी अहरौली शेख पुखराया की जिला अस्पताल लाये जाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि 8 घायलों का इलाज चल रहा है । इनमें शामिल हैं – पुत्तन शाह पुत्र मुमताज शाह , अरमान शाह पुत्र वफाती शाह, इसरार शाह पुत्र मुश्ताक , पतारे शाह पुत्र सरताज अली निवासी गण अहरौली शेख , लालू निवासी अमरौधा भोगनीपुर , नन्ना पुत्र कालीचरण निवासी मुहम्मदाबाद डकोर और सुरेन्द्र व रामअवतार निवासी गण ग्राम धार थाना मूसानगर कानपुर देहात ।






Leave a comment