उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया है । सोमवार को इटहा के आगे एक वृदधा को बाइकर्स ने लूट लिया और तमंचा लहराते हुए भाग निकले ।

लूट की शिकार वृदधा खेत जा रही थी उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने  उसके कान की झुमकी , नाक की नथुनी और 500 रुपये झपट लिए । इसके पूर्व 2 दिन पहले बाइक सवार बदमाश राजपूत ढाबा के पास ट्रक चालक को लूट ले गए थे ।

Leave a comment