
उरई । आटा थाना क्षेत्र में सोमवार को च मारी नाला के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसका ड्राइवर घायल हो कर बुरी तरह अपने केबिन में फंस गया । पुलिस ने बाद में क्रेन मंगवा कर दोनों ट्रक अलग करके ड्राइवर को बाहर निकाला और हाईवे एंबूलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया ।
झांसी से गिट्टी लाद कर कन्नौज जा रहे ट्रक के ड्रायवर ने चमारी नाले के पास अपनी गाड़ी किसी कारण से खड़ी कर दी । इसी बीच उरई की ओर से आ रहा ट्रक, चालक की लापरवाही से पीछे से उसमें भिड़ गया । स्पीड तेज होने के कारण टक्कर भीषण हुई जिसमें उसका ट्रक खड़े ट्रक के भीतर घुस गया । चालक विजय निवासी मोंठ झांसी इसकी वजह से अपनी केबिन में फंस गया । खबर पा कर पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने क्रेन मंगवा कर ट्रक हटवाए और चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया । चालक के साथ हेल्पर रामगिरी निवासी बामोरी थाना दिगौरा मध्य प्रदेश को भी चोटें आयीं ।






Leave a comment