सिरसाकलार-उरई । कालपी तहसील के ग्राम दमरास में विशेश्वर दयाल गुप्ता द्वारा 12 वर्ष पहले रोपित किया एक तुलसी का पौधा 13 वर्ष होने पर वे उसके विवाह का रिश्ता ले कर ओरछा धाम गए थे। इस दौरान जनातियों के उन्होने विधि  विधान से पहले रुकाई की और फिर तिलक में लगभग 50 लोग लेकर गए। इसी क्रम में सोमवार को कनकभवन ओरछा धाम से तुलसी की बारात लेकर आये भगवान् शालिकराम जी।

आयोजन में मथुरा से आये पंडित अनरुद् कुमार ने बिधि विधान से विवाह कराया । ओरछा से आये महन्त अनुरुद्दास का ने बताया कि बराती  भी 50 के लगभग आये हैं ।

वैवाहिक अनुष्ठान के तहत्त  पैर पूजी विधि विधान से हुई । दमरास के लावा धामनी खड़गोइ ,मल्थुआ, अटरा सहित कई गांव के लोग तुलसी विवाह में शा मिल हुए और लोगों ने भगवान् सालिकराम के पैर पूज कर  व्यवहार लिखाया और भोजन किया।

विश्वेश्वरदयाल गुप्ता जी 1 साल पहले 6 गरीब लड़कियो की शादी कर चुके हैं । तुलसी विवाह में उन्होने तिलक में पैसा , कपडा ,फल , मिठाई और  दहेज़ में मंगल सूत्र , बारी बाला,  जंजीर ,  सोने की अंगूठी , चांदी की तोडियां,  बेड,  अलमारी,  कपडा,  बर्तन,  दाल, आटा भेंट किया । विवाह सहयोजक विशेश्वर दयाल गुप्ता व् उनकी पत्नी सत्यवती ने तुलसी मैया का कन्यादान किया ।

 

 

 

Leave a comment