उरई । जेल में अब बेकरी खुलेगी  और इसमें बंदी काम करेंगे । जेल बंदियों के अंधेरे जीवन में स्वच्छ धवल किरणों के उजियारे के लिए जेल प्रशासन ने यह सौगात उनको आरसेटी के सहयोग से उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दी है । सोमवार को इसका शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने किया । उन्होने सभी बंदियों से कौशल विकास योजना में जुड़ कर बाहर आने पर स्वावलम्बन के लिए मजबूत आधार तैयार करने की अपील की ।

आरसेटी के निदेशक उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में बंदियों को अवगत कराया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने की । बेकरी प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम में 35 बंदियों को 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा । उप कारापाल बसंत कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया जबकि संचालन आरसेटी फेकल्टी रोहित त्रिपाठी ने किया । उप कारापाल राघवेंद्र वर्मा और उदय नारायण यादव भी उपस्थित रहे ।

 

Leave a comment