जालौन-उरई । अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए। घायलों की हाल गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम धंजा निवासी संतोष कुमार (40) धंजा से जालौन की ओर आ रहे थे। वहीं, अमखेड़ा निवासी श्रीकांत उर्फ संतोष (35) अपने पुत्र आदर्श (15) के साथ जालौन से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी सुढ़ार के पास स्थित एक पुलिस के पास दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक दूसरे से जा भिड़े। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मोहल्ला चिमनदुबे निवासी प्रदीप कुमार (30) अपनी पत्नी प्रीति के साथ औरैया की ओर से जालौन आ रहे थे। तभी प्रतापपुरा के पास सड़क खराब होने की वजह से उनकी बाइक रास्ते में फिसल गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a comment