
उरई । माधौगढ तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरावन मे कराये गए विकास कार्यो का निरीक्षण अपर आयुक्त झांसी आर वी भास्कर ने किया । इस दौरान उन्होने चौपाल भी आयोजित की । जिसमें ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा शिकायतें पंचायत मित्र धर्मेन्द कुमार को ले कर कीं । श्रीमती द्रौपदी पत्नी रामगोपाल, रमजान खां पुत्र इनायत खां, इस्लाम पुत्र गनी ने अपर आयुक्त से शिकायत की कि उनके आवास पूर्ण हो चुके हैं लेकिन मजदूरी का 16500 रुपया एवं शौचालय का 12000 रुपया अभी तक नहीं मिला है ।
पंचायत मित्र से अपर आयुक्त ने पैसा लाभार्थी के खाते में न भेजने का कारण पूछा तो वो वे बगले झांकने लगे । अपर आयुक्त ने पंचायत मित्र के खिलाफ जांच बी डी ओ माधौगढ को उनकी जाँच सौंप दी । इसके वाद अपर आयुक्त ने नाली, इंटरलांकिग, कुंआ मरम्मत आदि विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण से ली और वे कुल मिला कर उनके फ़ीड बैक से संतुष्ट नजर आये।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में गंदगी देख कर सफाई कराने के लिए प्रधानाध्यापक से कहा।
अपर आयुक्त के जाने के बाद ब्लाक अधिकारियों एवं ग्रामीणो में झड़प हुई । ग्रामीण प्रताप सिंह , आशिकअली, समीर , अनिल सिंह , राजकुमार सिंह परिहार आदि कहना था कि जल्द ही पंचायत मित्र की शिकायत जिलाधिकारी से से करेगे क्योंकि बीडीओ उनका संरक्षण कराते हैं जिसके कारण उनके द्वारा निष्पक्ष जाँच संभव नहीं है । चौपाल में जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, डी सी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार , पंचायत सचिव पवन तिवारी, ग्राम प्रधान श्री मती सोमवती याज्ञिक, प्रधान प्रतिनिधि अनिल याज्ञिक मौजूद रहे।






Leave a comment