जालौन –उरई । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोकतान्त्रिक लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली और  प्रदेश महामंत्री भारत सिंह यादव, अरविन्द यादव   प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के पहले जनपद आगमन पर उनका भारी संख्या में कार्यकर्ताओं , नेताओं व युवा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया ।

उक्त नेताओं ने दीप कुमार त्रिपाठी प्रदेश महासचिव शिवपाल यादव फैंस एसोसियेशन के पुत्र रामेन्द्र त्रिपाठी के  आवास पर स्थानीय  युवाओं से मुलाकात की व 9 दिसंबर को होने वाले संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने का उनसे आव्हान किया ।

नितिन कोहली के साथ लखनऊ से चलकर आये भरत सिंह , अरविंद यादव सहित लोहिया वाहिनी के कई प्रदेशीय नेता इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी  विष्णु पाल सिंह नन्नूराजा, जिलाध्यक्ष  लाखन कुशवाह, बलवान गुर्जर,महबूब मंसूरी,शोभित स्वर्णकार , मृदुल दीक्षित ,सागर शिवहरे,आशीष तिवारी,सुरेंद्र मदारीपुर,लोकेंद्र पांचाल ,प्रांजल रावत,विक्रांत सोनी,अर्जुन गायर,मोनू पटेल,  आदित्य मिश्र, मोहित , जीतू याज्ञिक,सलीम मंसूरी,अमन,सत्यम हनी,राजू ,दद्दू महाराज व गुड्डु सहित सैकडों साथी मौजूद रहे।

Leave a comment