कालपी-उरई । सोमवार की रात कुटरा गांव में घर के बाड़े से 23 जानवर हांक कर लोडरों में भर ले गए ।

जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी भूरे पुत्र बद्री पाल ने कालपी कोतवाली में में सूचना दी कि गांव में उसके जानवर बाड़ा से बीती रात अज्ञात बदमाश 10-10 भेड़ , बकरियां तथा तीन भेड़ के बच्चे कुल 23 पशु उठा ले गये।  इसके बाद गांव के बाहर खड़े वाहन से बदमाश जानवरों को ढोकर  फरार हो गये। सुबह चोरी की घटना का पता चला । शिकायत मिलने पर हलका के दरोगा सर्वेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment