
कालपी-उरई । मंगलवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 148 फरियादियों ने समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दे कर निदान की गुहार लगाई । सर्वाधिक प्रार्थनापत्र जमीन विवाद, आवास तथा पुलिस से संबंधित रहे ।
डीएम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा.अरविन्द चतुर्वेदी ने भी समाधान दिवस में फरियादियों से रुबरु होकर उनकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधितों को निर्देश जारी किए । पड़री गांव के रामप्रकाश ने पत्नी के अपहरण की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की । इस मौके पर जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सभी शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय अवधि के अंदर निस्तारण करें। वर्तमान मौसम में पानी की समस्या के लिए सभी जिम्मेदार अफसर तैयार रहे । इसमें किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। चिकित्साधीक्षक डा.अनूप अवस्थी, जिला वन अधिकारी अंकित श्रीवास्तव , उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सी.ओ.सुवोध गौतम,तहसीलदार सालिक राम, विद्युत उप खंड अधिकारी अभिषेक सचान, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, खंड शिक्षा अधिकारियों महेश शर्मा, सर्वेश कठेरिया, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी , कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, कदौरा थाना के प्रभारी निरीक्षक कामतानाथ, आटा एस.ओ.आनंद कुमार सिंह चुर्खी, सिरसा कलार थानो के प्रभारी निरीक्षक, थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अफसरों की मौजूदगी रही।
दुर्घटना में अपनों को खोने वालों को दी मदद
बीते सप्ताह कदौरा – पथरैहटा रोड मे सड़क दुर्घटना मे राठ( हमीरपुर) निवासी रहीस खान तथा उसके पुत्र एवं पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई थी। तहसील दिवस मे जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने मृतक के पीड़ित परिवारजनों को सरकारी मदद के तौर पर तीन लाख रुपये की चैक दी।






Leave a comment