
उरई । गत दिनों स्थानीय मुख्य डाकघर में आल इंडिया एससी/ एसटी पोस्ट इम्प्लाईज़ वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक वरिष्ठ मंडलीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई । इसमें उरई डाकघर के मुख्य पोस्टमास्टर रामजन्म राम को सर्वसम्मति से एसोसिएशन की जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
इसमें विभागीय समस्याओं के साथ साथ वंचितों के हक , आरक्षण ,सामाजिक मूवमेंट व धम्म कारवाँ में सहयोग का भी संकल्प लिया गया । एससी -एसटी प्रायमरी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि के तौर पर चौधरी सुंदर सिंह शास्त्री की मौजूदगी भी बैठक में उल्लेखनीय रही ।






Leave a comment