उरई। मंगलवार को तड़के मंदिर में दर्शन करने जा रही युवती  के गले से एक लुटेरा सोने की जंजीर झटक कर भाग गया । घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है ।

स्थानीय राजकीय इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह जादौन की पुत्रवधू सीलम आज सुबह लगभग साढ़े 6 बजे उरई क्लब के पास विंध्यवासिनी देवी के मंदिर जा रही थी । इसी बीच रास्ते में घात लगाये एक लुटेरे ने उनके गले में झपट्टा मारा और सोने की जंजीर तोड़ कर जीआइसी की ओर जाने वाली पतली गली की तरफ से फरार हो गया । अचानक हुई इस घटना से पहले तो सीलम हक्का बक्का रह गई लेकिन कुछ देर में सामान्य होने पर वे चिल्लाई तो लोग आ गए । वीरपाल सिंह जादौन ने  कोतवाली पहुंच कर पुलिस को सूचना दे दी है । पुलिस छानबीन कर रही है । रास्ते में कुछ घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनके फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।

 

Leave a comment