उरई। नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तड़के 2 ट्रक भिड़ गए जिसमें एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई । टक्कर में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं । खबर पा कर पहुंची पुलिस ने मृत खलासी के शव को सीलबंद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

दुर्घटना सुबह 4 बजे उस समय हुई जब राठ से कानपुर जा रहे टैंकर में कालपी के पास धर्मकांटा के सामने पीछे से आ रहे बेकाबू कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे टैंकर के हेल्पर अमर बहादुर सिंह (45 वर्ष ) निवासी कल्याणपुर कानपुर की मौके पर ही मौत हो गई । घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली कालपी के उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता ने बुरी त्तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हाईवे पर जाम हो गए दोनों ट्रक एक ओर करवा कर रास्ता साफ़ किया और शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया ।

 

 

Leave a comment