
कोंच-उरई । श्री नवलकिशोर रामलीला समिति बजरिया के तत्वाधान में जारी रामलीला महोत्सव में रविवार की रात राम बारात धूमधाम से निकाली गई। अनिल रायकवार के आवास से देर शाम शुरू हुई बारात में चारों भाइयों की झांकी का दर्शन करने के लिये घरों की छतों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही और उन्होंने पुष्प बर्षा भी की। उधर, श्री बाल रामलीला समिति भुंजरया द्वारा जारी रामलीला में बालि बध लीला का रोमांचक मंचन किया गया।
बैंड बाजों के साथ बजरिया इलाके में भ्रमण करती हुई बारात रामलीला रंगमंच पर पहुंची जहां राम-सिया विवाह की रस्में अदा की गईं। समाजसेवी पवन खिलाड़ी और उनकी पत्नी राधा सोनी ने जनकनंदिनी का कन्यादान करते हुये विवाह की सभी रस्में निभाईं। बारात का वहां जोरदार स्वागत किया गया, बारातियों के लिये स्वल्पाहार का भी बंदोबस्त किया गया था जिसमें बारातियों ने छक कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बारातियों में रामलीला समिति के अध्यक्ष शशांकमोहन श्रीवास्तव, मंत्री हिम्मतसिंह यादव, प्रमोद नगरिया, रमेश तिवारी, चंदनसिंह यादव, सुरेश यादव, हरीमोहन तिवारी, विनोद स्वर्णकार, पिंकेश शुक्ला, मनीष पचौरी, राजेन्द्र दुवे, सीताराम नगरिया, रवीन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। भुंजरया के श्री बाल रामलीला समिति के रंगमंच पर बालि बध लीला का शानदार मंचन किया गया जिसमें सभी किरदारों ने अपने अभिनय को जीवंत बनाने का सफल प्रयास किया। बालि का अभिनय शिवम लाक्षकार, सुग्रीव स्पर्श रेजा, हनुमान राघवेन्द्र तिवारी, तारा जीतू सोनी, शबरी रामकिशोर पुरोहित आदि ने निभाये।






Leave a comment