कालपी-उरई । सोमवार को चिकित्साधीक्षक डॉ.अनूप अवस्थी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्यालय के शिक्षकों की आयोजित बैठक में खसरा-रूबेला रोग के नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार की गई।

चिकित्सालय के परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए चिकित्साधीक्षक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खसरा रूबेला रोग शत प्रतिशत नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से शुरू कराया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को टीका लगाएं गे। चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुंदर सिंह ने बताया कि जब तक खसरा रुबैला के बैक्टीरिया का पूर्णतः खात्मा नहीं हो जाता तब तक टीकाकरण अभियान निरंतर घर-घर व स्कूलों में चलता रहेगा।

उन्होंने बताया कि खसरा रूबेला रोग की चपेट में आकर तमाम बच्चों की असमय मौत हो जाती है। इसलिए सभी लोग अभियान में गतिशीलता से अपने दायित्वों का निर्वाह करें। बैठक में डॉ. उदय कुमार, सत्यवती पाल, पुष्पेंद्र सिंह, गायत्री देवी, किरन राठौर, ममता देवी, आफरीन बानो, जाहर सिंह, उपासना सिंह चंदेल, विमला प्रनामी, कुंती सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मचारी ,  विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment