उरई । रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में पशु अस्पताल के पास गांव के लोगों ने ट्रक को रोककर उसके चालक से गुण्डा टैक्स की मांग की । न देने पर चालक के सीने में तमंचा लगाकर उससे हजारों रुपये लूट लिए । बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित ट्रक चालक ने मामले की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नम्बर यू. पी. 92 टी-8703 के चालक सतीचरण ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि वह ट्रक में माल लेकर जा रहा था । तभी ऊमरी में पशु अस्पताल के पास चतुर सिंह व उसके लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक को रोक लिया और गुण्डा टैक्स की मांग करने लगा । न देने पर ट्रक में चढकर उसने मुझे तमंचा लगा दिया और चालीस हजार रुपये लूट लिए । इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए पिता पुत्र भाग गये। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है ।







Leave a comment