उरई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को सुबह कालपी में यमुना में बुड़की लगाते समय डूब जाने से युवक की मौत हो गई । गोताखोरों की मदद से नदी में से शव खोज कर बाहर निकाल लिया गया है ।
आज सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य स्नान के लिए कालपी में यमुना के घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी थी । इसी दौरान बिहारी घाट पर स्नान कर रहा एक युवक गहराई में चला गया । उसे डूबते देख अन्य स्नानार्थी मदद के लिए चिल्लाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी । इसी बीच अधिकारी भी पहुंच गए और गोताखोर बुलवा कर नदी में तलाश करायी गई । काफी देर मशक्कत के बाद उसका शव नदी में मिला । मृतक कालपी के ही मोहल्ला आलमपुर का रहने वाला 20 वर्षीय आशुतोष बताया गया है ।







Leave a comment