उरई । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में दिन भर शबद कीर्तन हुआ और संगत में विद्वानों ने नानक देव के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए उन पर चल कर जीवन सुधारने की अपील की । लंगर का भी आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका ।

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर आज गुरुद्वारे में  साफ़ सफाई कर भव्य सजावट की गई थी । सवेरे से ही श्रद्धालुओं का मत्था टेकने के लिए गुरुद्वारा पहुँचने का तांता शुरू हो गया था । इस अवसर पर ग्रंथी इन्द्रजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है । ऐसा उनका मानना है । दैनिक जीवन में आज भी गुरु नानक जी की वाणी संपूर्ण समाज का मार्गदर्शन करती है । सरदार हरजीत सिंह  , आशा सिंह , जसवंत सिंह ,सुरजीत सिंह ,अवतार सिंह ,पुरषोत्तम सिंह ,चरणजीत सिंह ,रंजीत सिंह ,चरनजीत सिंह, संदीप सिंह ,हर्ष भसीन ,रोशनमल, सरदार कुलदीप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए ।

Leave a comment